Hello my friends how to become mentally healthy ? मानसिक रूप से स्वस्थ कैसे बने?

 🔰मानसिक रूप से स्वस्थ कैसे बने?


मानसिक आरोग्य स्वास्थ्य का एक महत्वपूर्ण पहलू है, क्योंकि एक व्यक्ति का मन उसकी शारीरिक प्रतिक्रियाओं पर प्रभाव डालता है । मानसिक तनाव शारीरिक बीमारियों को निमंत्रण देता है । मानसिक रूप से स्वस्थ व्यक्ति अपने मस्तिष्क को हर परिस्थिति में संतुलित रख सकता है।


विलियम सी. मेनिगर, अध्यक्ष, मेनिगर फाउंडेशन टोपेका, कनसास (U.S.A.) ने व्यक्ति के मानसिक स्वास्थ्य की जांच करने के लिए कुछ प्रश्न पूछे है -


❓❓❓❓❓❓❓❓❓❓❓

👇👇👇👇👇👇👇👇👇


1 क्या आप हमेशा चिन्तित रहते हैं ? 


2 क्या किन्हीं अज्ञात कारणों वश आप एकाग्रता नही रख पाते हैं ?


3 क्या आप अक्सर अपने मन का नियंत्रण खो देते हैं ?


4 क्या आप छोटी छोटी बातों में भी क्रोधित हो जाते हैं ?


5 क्या आपको प्राय: परेशानियां रहती है ?


6 क्या लोग आपसे सदैव घृणा करते हैं ?


7जब आपके जीवन का दैनिक कार्य अव्यवस्थित हो जाय तब क्या आप अक्सर परेशान हो जाते हैं ?


8 क्या आपके बच्चे अपको अक्सर दुखी कर देते हैं ?


9 क्या आप बहुधा अशांत रहते हैं ?


10 क्या आप अकारण ही भयभीत हो जाते हैं ?


11क्या आप हमेशा सही है और दूसरे लोग आपके विचार से गलत है ?


12 क्या आप अनेको दर्दो से पीड़ित रहते हैं, जिसे डॉक्टर भी सही नही कर सकते ?


इस प्रश्नावली 👆में जो बातें पूछी गई है, उनमे से 

यदि एक का भी हाँ में उत्तर देते हैं तो निश्चय ही आप मानसिक रूप से अस्वस्थ हैं‼️ 

डॉ. मेनिगर के अनुसार ऎसे व्यक्ति को सहायता की आवश्यकता है।


मानसिक स्वास्थ्य को ठीक रखने के लिए चार उपाय है - 👇


1. गलती एवं अपनी कमियों को महसूस करना और उसे ठीक करने के लिए उचित निर्णय लेना। हर परिस्थिति में शुभ चिंतन करना।


2 जीवन की वास्तविक सच्चाई को समझना। इससे व्यक्ति की मानयताओं और विचारधाराओं में परिवर्तन आता है एवं विपरीत परिस्थिति में भी मन का संतुलन बनाये रखने में मदद मिलती है।


3 जब तक कार्य या लक्ष्य संपन्न न हो जाए तब तक अनवरत अथक प्रयास करते रहना।


4 एक ट्रस्टी की तरह घर के व सामाजिक उत्तरदायित्वों को पूरा करना। धूम्रपान करना, शराब पीना, अश्लील सिनेमा देखना, दंगे-फसाद में हिस्सा लेना, चोरी करना, जुआ खेलना आदि हानिकारक आदतों से मुक्त रहना।


मन से स्वस्थ व्यक्ति जीवन में प्रगति करता हुआ संपूर्णता को प्राप्त करने के लक्ष्य तक पहुंच जाता है।

टिप्पणियाँ

इस ब्लॉग से लोकप्रिय पोस्ट

बाल झड़ने की समस्या और आयुर्वेदिक उपचार (Hair Fall in Ayurveda)

Ayurvedic knowledge

𝙰𝚢𝚞𝚛𝚟𝚎𝚍𝚒𝚌 𝙷𝚎𝚛𝚋𝚜 𝚝𝚑𝚊𝚝 𝙷𝚎𝚕𝚙 𝙼𝚊𝚗𝚊𝚐𝚎 𝙳𝚒𝚊𝚋𝚎𝚝𝚎𝚜/मधुमेह पर चर्चा